जामताड़ा में बैंक हड़ताल: 32 बैंक शाखाओं में कामकाज ठप, लगभग 10-12 करोड़ करोड़ रुपए का लेन-देन प्रभावित

Feb 12, 2026 11:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share

जामताड़ा, प्रतिनिधि।एआईबीईए (ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन) के आह्वान पर गुरूवार को जिलेभर में 11 सूत्री मांगों के समर्थन में राष्ट्रीयव्यापी बैंक

जामताड़ा में बैंक हड़ताल: 32 बैंक शाखाओं में कामकाज ठप, लगभग 10-12 करोड़ करोड़ रुपए का लेन-देन प्रभावित

जामताड़ा में बैंक हड़ताल: 32 बैंक शाखाओं में कामकाज ठप, लगभग 10-12 करोड़ करोड़ रुपए का लेन-देन प्रभावित जामताड़ा, प्रतिनिधि। एआईबीईए (ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन) के आह्वान पर गुरूवार को जिलेभर में 11 सूत्री मांगों के समर्थन में राष्ट्रीयव्यापी बैंक हड़ताल का असर देखने को मिला। जिले की करीब 32 बैंक शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रहने से लगभग 10-12 करोड़ रुपए का लेन-देन प्रभावित हुआ। इस हड़ताल में बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित सभी सरकारी शाखाएं बंद रहीं। वहीं बंद समर्थक के पहुंचने पर एसबीआई बाजार शाखा, एक्सिस और आईसीआईसीआई ने भी सांकेतिक रूप से शटर बंद किए।

दिनभर बैंक शाखाओं में जमा-निकासी, ऋण स्वीकृति और चेक क्लियरेंस प्रभावित रहे। एटीएम खुले रहने के बावजूद नकदी सीमित रही। शाखाओं के बाहर सन्नाटा पसरा रहा और ग्राहक अपने जरूरी कार्य अधूरे छोड़कर लौटते दिखे। हालांकि एसबीआई की 22 शाखाओं और ग्रामीण बैंक की 15 शाखाओं ने आधिकारिक रूप से हड़ताल में शामिल होने से इंकार किया। मौके पर बैंककर्मियों ने बताया कि निजीकरण और विनिवेश बंद करने,आउटसोर्सिंग व ठेका प्रथा समाप्त करने,पुरानी पेंशन योजना बहाल करने,मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं को वापस लिया जाए,बकाया कर्ज वसूली के लिए कड़े कदम उठाए जाए,आम ग्राहकों के लिए बैंक सेवा शुल्क कम किया जाए,आईडीबीआई बैंक बेचने का निर्णय वापस लिया जाए,बीमा क्षेत्र में 100% एफडीआई वृद्धि रोक दी जाए,सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों का विलय रद्द किया जाए,पर्याप्त भर्तियां और युवाओं को स्थायी रोजगार दिए जाए, एवं निवेशकों और कॉरपोरेट्स से डूबे/बकाया कर्ज वसूलने की मांग शामिल है। फोटो जामताड़ा 03: युनियन बैंक की शाखा के बाहर प्रदर्शन करते ट्रेड युनियन के सदस्यगण। फोटो जामताड़ा 04: बैंक ऑफ इंडिया शाखा में लटका ताला। फोटो जामताड़ा 05: बैंक ऑफ बडौदा शाखा के बाहर प्रदर्शन करते बैंककर्मी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।