Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsNational Voters Day Celebrated in Kundhit with Pledge for Democratic Values
कुंडहित मे मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

कुंडहित मे मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

संक्षेप:

कुंडहित, प्रतिनिधि।निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर

Jan 22, 2026 11:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share Share
Follow Us on

कुंडहित मे मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस कुंडहित, प्रतिनिधि। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शपथ लेते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक है, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश के लोकतांत्रिक परंपरा को मर्यादा को बनाए रखेंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग ,जाति, समुदाय, भाषा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार प्रयोग अनिवार्य रूप से करेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौके पर अधिकारी, कर्मचारी सहित तमाम उपस्थित लोगों को शपथ दिलाया गया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी मतदान केंद्र पर भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन कर मतदाताओं विशेष कर नए मतदाताओं को मतदान प्रतिज्ञा का पाठ कराया गया। मौके अंचल एवं प्रखंड के तमाम अधिकारी कर्मचारी एवं तमाम कर्मी उपस्थित थे। फोटो कुंडहित 02: कुंडहित में शपथ लेते प्रखंड सह अंचल कर्मी