Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsNational Service Scheme Day Celebrated with Honors for Volunteers in Jamtara
राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर वॉलेंटियर को किया सम्मानित

राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर वॉलेंटियर को किया सम्मानित

संक्षेप:

जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-दो द्वारा बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ म

Sep 25, 2025 02:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share Share
Follow Us on

राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर वॉलेंटियर को किया सम्मानित जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-दो द्वारा बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस गीत से की गई। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों के उत्साहवर्धन हेतु बेस्ट वॉलेंटियर मेल का पुरस्कार दिवाकर मांझी और बेस्ट वॉलंटियर फीमेल का पुरस्कार दुलाली कुमारी को प्रदान किया गया। साथ ही वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्य वॉलिंटियर्स राहुल कुमार, अमन कुमार, प्रतीक्षा हांसदा, स्नेहा कुमारी और अमन प्रसाद को मेडल देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो कौशल ने एनएसएस दिवस के इतिहास और इसके उद्देश्यों पर विस्तृत जानकारी दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह योजना युवाओं के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ समाज सेवा की भावना को भी जागृत करती है। वहीं प्रो नीलम कुजूर ने कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवक असली योद्धा होते हैं, जो समाज की समस्याओं से निपटने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। वहीं प्रो महादेव चंद्र यादव और प्रो चंदन कुमार ने भी स्वयंसेवकों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रीति कुमारी ने स्वयंसेवकों के पूरे वर्ष के कार्यों का विवरण प्रस्तुत करते हुए सभी को आगे भी समाज सेवा के लिए तत्पर रहने का आग्रह किया। समापन राष्ट्रगान के साथ किया। मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं सभी स्वयंसेवक उपस्थित थे। फोटो जामताड़ा 04- कार्यक्रम के दौरान मंचासीन पदाधिकारी व अन्य।