नगर निकाय चुनाव: नगर पंचायत के अधिकारियों-कर्मियों को आचार संहिता के सख्त पालन का निर्देश
जामताड़ा,प्रतिनिधि। नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को लेकर सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय जामताड़ा अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने

नगर निकाय चुनाव: नगर पंचायत के अधिकारियों-कर्मियों को आचार संहिता के सख्त पालन का निर्देश जामताड़ा,प्रतिनिधि। नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को लेकर सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय जामताड़ा अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक कर आदर्श आचार संहिता के सख्त अनुपालन का निर्देश दिया। बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि नगरपालिका आम निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं एसडीओ ने वीएसटी, एसएसटी एवं एफएसटी टीमों के कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा उन्हें पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। मौके पर संबंधित पदाधिकारी व अन्य कर्मी उपस्थित थे। फोटो जामताड़ा 07: सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय जामताड़ा में अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक करते एसडीओ अनंत कुमार व अन्य।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



