दिन दहाड़े घर के सामने रखी बाइक की चोरी

Jan 22, 2026 11:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share

मिहिजाम, प्रतिनिधि।थाना क्षेत्र के मेन रोड कानगोई इलाके से गुरुवार को दिन दहाड़े चोरों ने घर के सामने रखी बाइक को टपा कर ले गए। इस संबंध में पीड़ित चि

दिन दहाड़े घर के सामने रखी बाइक की चोरी

दिन दहाड़े घर के सामने रखी बाइक की चोरी मिहिजाम, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मेन रोड कानगोई इलाके से गुरुवार को दिन दहाड़े चोरों ने घर के सामने रखी बाइक को टपा कर ले गए। इस संबंध में पीड़ित चिरेका कर्मी सुरेश कुमार शर्मा ने थाना में बाइक चोरी की बाबत शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब दो बजे अपनी बाइक को घर के सामने स्टैंड कर खाना खाने गए। खाना खाने के बाद जब वे ड्यूटी जाने के लिए निकले तो घर के सामने ब्लू रंग की हीरो ग्लैमर बाइक संख्या (जेएच21जी/1936) को गायब पाया।

काफी खोजबीन के बाद थाने में चोरी की बाबत शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरी गई बाइक और चोरों की तलाश में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।