27 कार्यक्रम एवं गतिविधियों की हुई समीक्षा
कुंडहित के सिंहवहिनी प्लस टू उच्च विद्यालय में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी की अध्यक्षता मिलन कुमार घोष ने की। इसमें घंटी स्वच्छता, नामांकन, नि:शुल्क पाठक पुस्तक वितरण, प्रगति पत्र वितरण, और अन्य 27 गतिविधियों की समीक्षा की गई। सरकारी विद्यालयों के प्रधान अध्यापक और बीआरसी कर्मी भी उपस्थित थे।

कुंडहित। सिंहवहिनी प्लस टू उच्च विद्यालय,कुंडहित में सोमवार को मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष ने की। इस दौरान मुख्य रूप से घंटी स्वच्छता, साफ सफाई एवं प्रार्थना सभा, एफएलएन पठन- पाठन, शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में नामांकन, स्थानांतरित बच्चों का नामांकन, नए शैक्षणिक वर्ष में नि:शुल्क पाठक पुस्तक वितरण, एसए-टू रिजल्ट, प्रगति पत्र वितरण, चतुर्थ पीटीएम, एचपीभी वैक्सीनेशन, जनगणना, एमडीएम, एसएमएस अच्छादन, प्रगति में वृद्धि, पोषण वाटिका, आयुष्मान कार्ड, आईसीटी केंद्र एवं स्मार्ट क्लास, ई विद्या वाहिनी में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, पुस्तकालय प्रयोगशाला, पंख पत्रिका, पठन-पाठन, शिक्षक आई कार्ड, छात्र-छात्रा यूनिफॉर्म, आधार, बैंक अकाउंट सहित 27 कार्यक्रम एवं गतिविधियों की समीक्षा कर अद्यतन विभागीय दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई।
उनका अनुपालन करने का निर्देश दिया गया। गई। मौके पर सरकारी विद्यालयों के प्रभारी प्रधान अध्यापक सह सचिव एवं बीआरसी कर्मी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


