Jamtara News: नियमित टीकाकरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Jamtara News: नारायणपुर,प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में सोमवार को सहिया साथी की मासिक समीक्षात्मक बैठक हुई।

Jamtara News: नारायणपुर, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में सोमवार को सहिया साथी की मासिक समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में जिले के डब्ल्यूएचओ मॉनिटर शशिभूषण, सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एके सिंह, बीपीएम अखिलेश कुमार सिंह, बीटीटी सुनील यादव, प्रजीत कुमार समेत अन्य मौजूद थे। बैठक में डब्ल्यूएचओ मॉनिटर शशिभूषण एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एके सिंह ने नियमित टीकाकरण की समीक्षा की। इस दौरान सहिया साथियों से उनके क्षेत्र में टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली गयी। अधिकारियों ने छूटे हुए बच्चों को चिन्हित कर उनका पूर्ण टीकाकरण कराने का निर्देश दिया।
बैठक के उद्देश्यों
एमओआईसी डॉ. एके सिंह ने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाली सहिया के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला को लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सहिया को जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है, उसका बेहतर ढंग से निर्वहन करें। उन्होंने संस्थागत प्रसव और परिवार नियोजन को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।
समीक्षित विषय
बैठक में शिशु मृत्यु, मातृ मृत्यु, संस्थागत प्रसव, परिवार नियोजन, सहिया एप, हेड काउंट सर्वे रजिस्टर, पीएलए बैठक, सहिया क्लेम भुगतान, एचबीएनसी, एचबीवाईसी, एएनसी, परिवार सर्वे तथा सास-बहू-पति सम्मेलन आदि कार्यों की भी समीक्षा की गयी।
उपस्थित सहिया साथी
मौके पर सहिया साथी प्रतिभा कुमारी, नीतू देवी, राधिका देवी, सोनामुनी सोरेन, नीलम तिवारी, गुड़िया देवी, गुड्डी देवी, मीनू हांसदा, सुमति कुमारी, अंजू देवी, कुसुम देवी, नमीता राय, मिरोदी टुडू, मेनका देवी, सबोनी सोरेन, दुलारी देवी आदि मौजूद थीं।


