वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था जांची
जामताड़ा में जिला निर्वाचन पदाधिकारी रवि आनंद ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में मशीनों की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और सफाई की स्थिति की जांच की गई। उपायुक्त ने सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण की रिपोर्ट निर्वाचन विभाग को भेजी जाएगी।

जामताड़ा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभिलेख संधारण एवं साफ-सफाई की स्थिति की जानकारी ली। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वेयरहाउस का मासिक बाहरी तथा त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण अनिवार्य है और इसकी रिपोर्ट निर्वाचन विभाग को भेजी जाती है। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश, अग्निशमन पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



