ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जामताड़ाजिले में मोमेंटम झारखंड का सपना नहीं हो सका साकार

जिले में मोमेंटम झारखंड का सपना नहीं हो सका साकार

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मोमेंटम झारखंड योजना जामताड़ा में दम तोड़ रही है। गौरतलब है कि मोमेंटम झारखंड के तहत राज्य के हर जिले में लैंड बैंक स्थापित की गई थी। इस निमित जामताड़ा में भी लैंड बैंक की...

जिले में मोमेंटम झारखंड का सपना नहीं हो सका साकार
हिन्दुस्तान टीम,जामताड़ाWed, 29 Aug 2018 08:58 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मोमेंटम झारखंड योजना जामताड़ा में दम तोड़ रही है। गौरतलब है कि मोमेंटम झारखंड के तहत राज्य के हर जिले में लैंड बैंक स्थापित की गई थी। इस निमित जामताड़ा में भी लैंड बैंक की स्थापना हुई थी। परंतु दुर्भाग्य है कि यहां के लैंड बैंक की जमीन पर एक भी छोटे-बड़े उद्योग नहीं लगे हैं। जामताड़ा प्रखंड के रानीगंज में एक उद्योग लगाने की बात भी उस समय कहीं जा रही थी। इसके तहत झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार को पांच एकड़ जमीन जिला प्रशासन द्वारा दिया गया था। परंतु अब झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार द्वारा कोई पहल नहीं किए जाने से यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया है। लैंड बैंक में है 235.15 एकड़ जमीन: उद्योग लगाने तथा अन्य निर्माण कार्य के लिए जिले में पिछले वर्ष लैंड बैंक (भूमि बैंक) की स्थापना की गई थी। जिसमें 235.15 एकड़ जमीन है। फरवरी 2017 में रांची में संपन्न हुए मोमेंटम झारखंड के समय इस जमीन की रिपोर्ट सरकार को भी भेजी गई थी। ताकि जामताड़ा में उद्योग लगाने के इच्छुक उद्योगपति यहां की जमीन पर आकर उद्योग लगा सकें। उस समय एक कंपनी ने रूचि भी दिखायी थी। परंतु उसका सरकार के साथ एमओयू नहीं हो सका। इसलिए जामताड़ा में उद्योग लगाने की योजना खटाई में पड़ गई है।मिहिजाम औद्योगिक क्षेत्र का भी नहीं हुआ विकास : मोमेंटम झारखंड कार्यक्रम के तहत जिले के लोगों में उम्मीद जगी थी कि अब सरकार मिहिजाम में बंद पड़े औद्योगिक क्षेत्र का पुन: विकास करेगी। वर्षों से बद पड़े उद्योगों को चालू करने की दिशा में कोई पहल करेगी। परंतु मोमेंटम झारखंड के तहत राज्य में तीन बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। लेकिन एक बार भी मिहिजाम आद्योगिक क्षेत्र के विकास को लेकर कोई पहल नहीं हुई। गौरतलब है कि मिहिजाम औद्योगिक क्षेत्र में कभी तीन दर्जन उद्योग संचालित होते थे। सैकड़ों लोगों का वहां रोजगार में शामिल थे। परंतु धीरे-धीरे सभी उद्योग बंद हो गए। जिससे गुलजार रहने वाला औद्योगिक क्षेत्र आज वीरान हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें