ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जामताड़ा‘सरकार के विकास कार्यों का श्रेय ले रहे विधायक

‘सरकार के विकास कार्यों का श्रेय ले रहे विधायक

सुपायडीह पंचायत के आदिवासी टोला में गुरुवार को बैठक की। बैठक के बाद वीरेन्द्र मंडल ने आदिवासियों को पगड़ी देकर सम्मानित किया। उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सह पूर्व नपं अध्यक्ष...

‘सरकार के विकास कार्यों का श्रेय ले रहे विधायक
हिन्दुस्तान टीम,जामताड़ाThu, 04 Oct 2018 08:25 PM
ऐप पर पढ़ें

सुपायडीह पंचायत के आदिवासी टोला में गुरुवार को बैठक की। बैठक के बाद वीरेन्द्र मंडल ने आदिवासियों को पगड़ी देकर सम्मानित किया। उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सह पूर्व नपं अध्यक्ष वीरेन्द्र मंडल ने कहा कि इन 4 सालों में केंद्र और राज्य की सरकार ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। जामताड़ा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछा है। आदिवासियों एवं वंचित लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सरकार ने दी। घर-घर गरीब को मुफ्त में बिजली देने का कार्य हुआ। अटल पेंशन योजना के तहत 60 साल के लोगों को पेंशन योजना से जोड़ा। आजादी के 70 सालों में इस देश और झारखंड को कांग्रेस ने खोखला करने का काम किया है। विधायक इरफान अंसारी ने सरकारी नियमों का उल्लंघन करके गरीबों की जमीन हड़पने का काम किया है। सरकार के आदिवासी मंत्री पर भी डीएनए टेस्ट कराने जैसे घटिया मुद्दे को उठाकर आदिवासी समाज को भी अपमानित करने का काम किया विधायक ने किया है।पानी, बिजली, सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान प्रदेश की सरकार कर रही है और स्थानीय विधायक श्रेय लेने के लिए होड़ मचाए हुए हैं। अब हर रैयत अपनी मर्जी से विकास कार्यों के लिए जमीन देंगे और सरकार उनको 4 गुणा मुआवजा देगी, जिससे उन्हें लाभ होगा। बैठक की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संजय मुर्मू ने की। मौके पर रंजीत टुडू, परिमल मुर्मू, बीरबल मुर्मू, रंजीत टुडू, सिकंदर मुर्मू सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें