Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsMeeting on Revenue Department Review Held by Deputy Collector in Jamtara
करमाटांड़ में सड़क हादसा, 30 वर्षीय युवक की मौत

करमाटांड़ में सड़क हादसा, 30 वर्षीय युवक की मौत

संक्षेप:

जामताड़ा में अपर समाहर्ता पूनम कच्छप ने राजस्व विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की। उन्होंने खाद्यान्न भंडारण के लिए गोदाम निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने, भू-लगान संग्रहण में सुधार, और अन्य लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। साथ ही, प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लाभुकों को अनुग्रह राशि का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए अभिलेख तैयार करने का भी निर्देश दिया।

Nov 21, 2025 01:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share Share
Follow Us on

जामताड़ा,प्रतिनिधि। अपर समाहर्ता पूनम कच्छप ने गुरूवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सभी अंचल निरीक्षकों के साथ राजस्व विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की। जिसमें उन्होंने राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर समीक्षा करते हुए कई बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। अपर समाहर्ता ने खाद्यान्न भंडारण के लिए 1000 मेट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम निर्माण हेतु तीन अंचल करमाटांड़, नारायणपुर एवं कुंडहित को यथाशीघ्र उपयुक्त भूमि चिन्हित कर उपलब्ध कराने का निर्देश की समीक्षा की। बताया गया कि सभी मामलों में संबंधित विभाग को भूमि उपलब्ध करा दिया गया है। वहीं भू-लगान संग्रहण में अंचल नारायणुपर, कुंडहित एवं नाला द्वारा निर्धारित लक्ष्य से कम वसूली की गयी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिस पर खेद व्यक्त किया एवं राजस्व संग्रहण में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया। इसके अलावा अंतर्विभागीय भूमि हस्तांतरण के मामलों में संबंधित विभाग से समन्यय स्थापित कर यथाशीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। अपर समाहर्ता ने 21 नवंबर से आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों को प्रथमिकता के आधार पर यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं म्यूटेशन, सक्सेसन, पार्टीशन म्यूटेशन, सुओ म्यूटेशन, लैंड डिमार्केशन के लंबित मामलों की समीक्षा कर समय-सीमा के अंदर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि बिना किसी ठोस कारण के किसी भी आवेदन को अनावश्यक रद्द नहीं करेंगे। इसके अलावा जीएम लैंड सर्वे कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने की बात कही। उन्होंने प्राकृतिक आपदा अतिवृष्टि इत्यादि से प्रभावित लाभुकों को नियमानुसार अनुग्रह राशि भुगतान हेतु शीघ्र अभिलेख तैयार कर उचित माध्यम से जिला राजस्व शाखा को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिया गया। मौके पर संबंधित अंचल निरीक्षक, कार्यालय कर्मी सहित अन्य मौजूद रहे।