संशोधित/शॉर्ट सर्किट से हार्डवेयर दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Mar 06, 2026 11:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share

जामताड़ा,प्रतिनिधि। इधर घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों को सुरक्षित

संशोधित/शॉर्ट सर्किट से हार्डवेयर दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

संशोधित/शॉर्ट सर्किट से हार्डवेयर दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान जामताड़ा,प्रतिनिधि।जामताड़ा-करमाटांड़ मुख्य सड़क पर शहर के सुभाष चौक के समीप शुक्रवार दोपहर अचानक एक हार्डवेयर दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की इस घटना से आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते पुलिस और दमकल की टीम के पहुंचने से आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और करीब 25 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार अगर समय रहते दमकल की टीम मौके पर नहीं पहुंचती तो आग आसपास की अन्य दुकानों तक भी फैल सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। दमकल कर्मियों की तत्परता और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया।शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजकर 15 मिनट पर सुभाष चौक स्थित अग्रवाल ट्रेडर्स नामक दुकान में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि बिजली के पोल से जुड़े तार में अचानक चिंगारी निकलने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद दुकान में आग फैल गई। दुकान के अंदर रखे प्लास्टिक पाइप, शीशे और अन्य सामान आग की चपेट में आ गए। आग की तेज गर्मी के कारण शीशा और अन्य सामान फटने लगे। जिससे लगातार ब्लास्ट जैसी आवाजें आने लगीं। इस वजह से आसपास मौजूद लोग घबरा गए और बाजार में अफरा-तफरी मच गई।इधर घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर हटाते हुए राहत-बचाव कार्य शुरू किया। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।दुकान के मालिक राकेश अग्रवाल ने बताया कि पोल के तार से अचानक चिंगारी निकलने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।वहीं स्थानीय समाजसेवी इरशादुल आरसी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। जिससे एक बड़ी घटना टल गई। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में बिजली के तारों की नियमित जांच और मरम्मत की जरूरत है। ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।फोटो जामताड़ा 03: जामताड़ा सुभाष चौक के समीप हार्डवेयर दुकान में लगी आग।फोटो जामताड़ा 04:आग लगने के बाद घटनास्थल पर जमा भीड़।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।