Jamtara News: विपदतारिणी व्रत पर देवालयों में उमड़ी श्रद्धा, परिवार की सुख-समृद्धि की मांगी कामना
Jamtara News: विपदतारिणी व्रत के अवसर पर महिला श्रद्धालुओं की भीड़ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न देवालयों में उमड़ी। उन्होंने विधि-विधान से पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। मान्यता है कि मां की आराधना से संकट दूर होते हैं। पूजा के बाद उन्होंने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और रक्षा सूत्र बांधा।

Jamtara News: विपदतारिणी व्रत के अवसर पर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न देवालयों में महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही देवलेश्वर धाम, कर्दमेश्वर धाम, गोपालपुर काली मंदिर, नीचेपाड़ा व चालेपाड़ा रक्षा काली मंदिर तथा सियारकेटिया दुर्गा मंदिर समेत ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में व्रती महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं ने विधि-विधान से मां विपदतारिणी की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, दीर्घायु और सभी प्रकार की विपत्तियों से रक्षा की प्रार्थना की। पूजा के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया तथा परिवार के सदस्यों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस व्रत में 13 प्रकार के फल, फूल, मिष्ठान और पकवान अर्पित किए जाते हैं। श्रद्धालु महिलाओं ने दिनभर निर्जला एवं उपवास रखकर पूरे श्रद्धाभाव से व्रत का पालन किया। मान्यता है कि मां विपदतारिणी की आराधना से परिवार पर आने वाले संकट दूर होते हैं और सुख-शांति बनी रहती है。
महिलाओं की भीड़
फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को मां विपदतारिणी की वार्षिक पूजा श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। शिव, दुर्गा, काली और बजरंगबली मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं, खासकर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। व्रतधारियों ने उपवास रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि तथा सभी संकटों से रक्षा की कामना की। मंझलाडीह, बड़वा, डुमरिया, बिंदापाथर, मोहनाबांक, सालपातड़ा समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिरों में पहुंचीं और सामूहिक रूप से पूजा में शामिल हुईं। दिनभर मंदिर परिसर भक्ति गीतों, मंत्रोच्चार और जयकारों से भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां विपदतारिणी के साथ बजरंगबली की भी विशेष पूजा कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। पूजा में व्रती उषावाला गोस्वामी, सावित्री गोस्वामी, रेखा गोस्वामी, केशवती गोस्वामी, सविता गोस्वामी, विनिता कुमारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


