मनसा बूढ़ी पूजा को लेकर मेला का हुआ आयोजन
कुंडहित, प्रतिनिधि। । मेले के दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में दूरदराज से आए लोगों ने खूब खरीदारी की व खाने पीने की चीजों का लुफ्त उठाया। बताते

मनसा बूढ़ी पूजा को लेकर मेला का हुआ आयोजन कुंडहित, प्रतिनिधि। रविवार को कुंडहित प्रखंड अंतर्गत बनकाठी गांव में मनसा बूढ़ी पूजा के अवसर पर एक दिवसीय मेला का आयोजन किया गया। मेले के दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में दूरदराज से आए लोगों ने खूब खरीदारी की व खाने पीने की चीजों का लुफ्त उठाया। बताते चलें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गांव में मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बनकाठी के अलावे कुंडहित, पालाजोड़ी, बनकाठी, गडजोड़ी सहित आसपास के इलाकों से काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर मेले का लुफ्त उठाया। मेले में नाश्ता, मिठाई, चाट आदि दुकानों के साथ-साथ बड़ी संख्या में सौंदर्य प्रसाधनों खिलौनों एवं अन्य प्रकार के स्टॉल भी लगाए गए है।
इन स्टॉलों में मेला प्रेमियों द्वारा जमकर खरीदारी की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


