Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsMakar Sankranti Confusion Resolved Celebrations to Start on January 15th
15 जनवरी को मनाया जाएगा मकर संक्रांति का त्योहार: संजय पांडेय

15 जनवरी को मनाया जाएगा मकर संक्रांति का त्योहार: संजय पांडेय

संक्षेप:

जामताड़ा में मकर संक्रांति का उत्सव चरम पर है। इस वर्ष तिथि को लेकर लोगों में भ्रम था, लेकिन पुरोहित संजय पांडेय ने बताया कि सूर्य 14 जनवरी की रात मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। लोग सही तिथि पर पर्व मनाने और धार्मिक परंपराओं का पालन करने के लिए प्रेरित हैं।

Jan 13, 2026 12:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share Share
Follow Us on

जामताड़ा, प्रतिनिधि। जिले में मकर संक्रांति को लेकर उत्साह चरम पर है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पर्व की रौनक दिखाई देने लगी है। लेकिन इस वर्ष मकर संक्रांति की तिथि को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति भी बनी हुई थी। आमतौर पर मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाती है। लेकिन इस वर्ष पंचांग के अनुसार तिथि में परिवर्तन होने के कारण लोगों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी को लेकर हनुमान मंदिर के पुरोहित संजय पांडेय ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि पंचांग के अनुसार इस वर्ष सूर्य 14 जनवरी की रात मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश को ही मकर संक्रांति का आधार माना जाता है। इसलिए इस वर्ष मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। पुरोहित संजय पांडेय ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार संक्रांति का पुण्यकाल सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद माना जाता है। ऐसे में 15 जनवरी को स्नान, दान, पूजा-पाठ और खिचड़ी जैसे धार्मिक कार्य करना अधिक शुभ रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सही तिथि के अनुसार पर्व मनाएं और धार्मिक परंपराओं का पालन करें। इधर, बाजारों में तिलकुट बनाने वाले कारीगरों और दुकानदारों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि मकर संक्रांति को लेकर बिक्री अच्छी हो रही है और लोग पारंपरिक स्वाद को प्राथमिकता दे रहे हैं। हालांकि तिथि को लेकर स्थिति स्पष्ट होने के बाद अब खरीदारी में और तेजी आने की उम्मीद है।