उत्पाद विभाग ने जामताड़ा में एक घर में की छापेमारी

Apr 07, 2026 02:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share

जामताड़ा के उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना पर अवैध अंग्रेजी शराब का भंडारण पकड़ा। हटिया शिव मंदिर के पास अभय गुप्ता के घर में छापेमारी की गई, जहां 74 बोतल अंग्रेजी शराब और 47 केन बीयर बरामद की गई। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार रुपए है।

उत्पाद विभाग ने जामताड़ा में एक घर में की छापेमारी

जामताड़ा। उत्पाद विभाग जामताड़ा की टीम ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर अवैध अंग्रेजी शराब के भंडारण का पर्दाफाश किया है। जानकारी के अनुसार जामताड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हटिया शिव मंदिर के समीप अभय गुप्ता के घर में उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार की दोपहर छापेमारी की। जिसमें पश्चिम बंगाल का लेबल लगा हुआ सिग्नेचार, रॉयल स्टैग, बी-7, ओल्ड मांक सहित विभिन्न ब्रांड के अलग-अलग वॉल्यूम के 74 बोतल अंग्रेजी शराब को जब्त किया गया। साथ हीं विभिन्न ब्रांड के 47 पीस केन बीयर भी बरामद किया गया। कुल मिलाकर 25 लीटर अंग्रेजी शराब और 24 लीटर बियर की बरामदगी हुई है।

मौके पर उत्पाद अधीक्षक कुंदन कौशल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसआई निखिल चंद्र की अगुवाई में टीम गठित कर मुख्य बाजार में छापेमारी करवाई गई। जिसमें पश्चिम बंगाल का लेबल लगा हुआ अंग्रेजी शराब व केन बीयर भारी मात्रा में बरामद की गई है। कहा कि अभय गुप्ता पूर्व में जेल जा चुका है। उसके विरूद्ध सीसीए लगाने के लिए उपायुक्त के पास पत्राचार किया जाएगा। बताया कि जब्त की गई शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 30 हजार रुपए है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।