घर-घर खोजे जाएंगे कुष्ठ मरीज, नारायणपुर में स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, जामताड़ा
Follow us on Google News
share

नारायणपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्पर्श कुष्ठ रोग खोज अभियान के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 9 मार्च से 23 मार्च तक घर-घर जाकर संभावित कुष्ठ रोगियों की पहचान की जाएगी। स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है ताकि पंचायत स्तर पर संदिग्ध रोगियों की पहचान सुनिश्चित की जा सके।

घर-घर खोजे जाएंगे कुष्ठ मरीज, नारायणपुर में स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण

नारायणपुर,प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देश पर तथा झारखंड सरकार के स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में स्पर्श कुष्ठ रोग खोज अभियान पखवाड़ा को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सीएचसी नारायणपुर के बीपीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के द्वितीय चरण के तहत 9 मार्च से 23 मार्च तक घर-घर जाकर संभावित कुष्ठ रोगियों की पहचान की जाएगी। इसके लिए एएनएम, सहिया साथी, स्वास्थ्य सहिया तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर ग्राम सभा आयोजित कर संदिग्ध रोगियों की पहचान सुनिश्चित की जाए।

साथ ही स्वास्थ्य सहिया को घर-घर सर्वे कर संदेहास्पद मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र भेजने, उपचाररत रोगियों की नियमित निगरानी करने तथा समाज में कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। मौके पर सरोदी हेंब्रम, राधिका देवी, गुड्डी देवी, अंजली मंडल, गोलोनी हेंब्रम, भगवती हांसदा, पिंकी देवी, असीबा खातुन, सहरबानू बीबी, मानको सोरेन, पतामुनी हेंब्रम, आसमुन निशा, हदीशा खातुन, बीणा देवी, ताजमुल खातुन, मंगला मंडल,चांदमुनी सोरेन सहित कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।