
10 से 26 नवंबर तक चलेगा एलसीडीसी अभियान, तैयारी को लेकर कल होगी बैठक
संक्षेप:
जामताड़ा में 10 से 26 नवंबर 2025 तक कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए एलसीडीसी कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस अभियान की तैयारी के लिए सोमवार को डीसी की अध्यक्षता में एक बैठक होगी, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के...
Oct 12, 2025 09:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
जामताड़ा। प्रतिनिधि कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए जिले में एलसीडीसी (लेप्रोसी केस डिटेक्शन कैंपेन) कार्यक्रम 10 नवंबर से 26 नवंबर 2025 तक चलाया जाएगा। अभियान की तैयारी को लेकर सोमवार को डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मी भाग लेंगे। जहां डीसी अभियान को लेकर अब तक की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वहीं सभी प्रखंडों में टीम गठन, प्रशिक्षण, सर्वे एवं रिपोर्टिंग की रूपरेखा तय करेंगे।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




