स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान को लेकर सहिया साथियों की हुई बैठक
जामताड़ा, प्रतिनिधि। जिला कुष्ठ नियंत्रण समिति के दिशा-निर्देश पर सीएचसी जामताड़ा में कार्यरत सहिया साथियों की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। जिसमें 30

स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान को लेकर सहिया साथियों की हुई बैठक जामताड़ा, प्रतिनिधि। जिला कुष्ठ नियंत्रण समिति के दिशा-निर्देश पर सीएचसी जामताड़ा में कार्यरत सहिया साथियों की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। जिसमें 30 जनवरी से 14 फरवरी तक चल रहे स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान तथा द्वितीय चरण कुष्ठ रोग खोज अभियान की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करना था। मौके पर एमपीडब्ल्यू मनोज तिवारी ने बताया कि स्पर्श कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों एवं विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कुष्ठ रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार के प्रति जागरूक करना प्रमुख लक्ष्य है। बताया कि मार्च महीने में द्वितीय चरण के तहत कुष्ठ रोग खोज अभियान चलाया जाएगा।
इस दौरान उन सभी क्षेत्रों में विशेष सर्वे किया जाएगा, जहां पहले से कुष्ठ रोगी मौजूद हैं या जिनका उपचार चल रहा है। इस सर्वे के अंतर्गत कुष्ठ रोगियों के संपर्क में रहने वाले सभी व्यक्तियों की जांच अनिवार्य रूप से की जाएगी, चाहे वे परिवार के सदस्य हों या पड़ोसी। उन्होने बताया कि गठित टीम माइक्रो प्लान के अनुसार मार्च माह में घर-घर जाकर जांच करेगी। मौके पर एमपीडब्ल्यू रूपेश कुमार, प्रवीण कुमार, कालीपद दास, अरिजीत मंडल एवं जयप्रकाश कुमार सहित सभी सहिया साथी उपस्थित थे। सभी ने अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। फोटो जामताड़ा 07: मंगलवार को सीएचसी जामताड़ा बैठक के दरम्यान पोस्टर के साथ उपस्थित सहिया साथी व एमपीडब्ल्यू।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


