विधिक सहायता को लेकर ग्रामीणों को वॉलिंटियर्स कर रहे हैं जागरूक

Nov 16, 2025 10:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share

कुंडहित, प्रतिनिधि। को कानूनी जागरूकता कार्यक्रम के चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कानूनी जानकारी दिया जा रहा

विधिक सहायता को लेकर ग्रामीणों को वॉलिंटियर्स कर रहे हैं जागरूक

विधिक सहायता को लेकर ग्रामीणों को वॉलिंटियर्स कर रहे हैं जागरूक कुंडहित, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार विधिक जागरूकता शिविर के आयोजन का सिलसिला जारी है। रविवार को प्रखंड के अमलादही पंचायत अंतर्गत सोनाचुरा गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित पारा लीगल वालंटियर गोराचांद सिंह, सीमा घोष, चंचल घोष ने बताया कि झालसा के द्वारा प्रत्येक बुधवार और रविवार को कानूनी जागरूकता कार्यक्रम के चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कानूनी जानकारी दिया जा रहा है। शिविर के दौरान पारा लीगल वॉलिंटियरों द्वारा प्रखंड परिसर मे उपस्थित लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा मिलने वाले निशुल्क सहायता के साथ साथ बाल अत्याचार, बाल हिंसा, यौन उत्पीड़न, बाल मजदूरी, सरकार की कल्याणकारी योजनाएं, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति से जुड़े कानुनों संबंधित जानकारी, दिव्यांगता से संबंधित कानूनी जानकारी दी गई।

बताया गया कि डीएलएसए का मुख्य उद्देश्य है कि पैसे या जानकारी के अभाव में कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए लगातार क्षेत्र के लोगों को जागरुक किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित वॉलिंटियरों ने उपस्थित ग्रामीणों सेडीएलएसए के माध्यम से अपनी समस्याओं का निराकरण करने की अपील की। मौके पर पढ़ा लिखा वालंटियर गोराचांद सिंह तथा चंचल घोष के अलावे ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।