जामताड़ा में भीषण गर्मी से राहत के लिए डीएलएसए का विशेष अभियान
नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जामताड़ा में एक विशेष जनहित अभियान चलाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने ठंडा पेयजल और ओआरएस का वितरण किया। लोगों को गर्मी से बचाव के उपाय, स्वच्छ पेयजल के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक किया गया। यह पहल नागरिकों द्वारा सराही गई।

नालसा एवं झालसा के निर्देश पर भीषण गर्मी एवं लू से आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), जामताड़ा द्वारा विशेष जनहित अभियान चलाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव पवन कुमार के नेतृत्व में टावर चौक एवं सुभाष चौक पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों, आम नागरिकों, छात्र-छात्राओं, मजदूरों तथा राहगीरों के बीच ठंडा पेयजल एवं ओआरएस का वितरण किया गया। इस अवसर पर सचिव पवन कुमार ने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, ओआरएस का सेवन करने तथा अनावश्यक रूप से तेज धूप में बाहर निकलने से बचने की अपील की। उन्होंने लू के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम
के दौरान लोगों को गर्मी से बचाव के उपाय, स्वच्छ पेयजल के महत्व एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति भी जागरूक किया गया। डीएलएसए की इस पहल की आम नागरिकों, ट्रैफिक पुलिस कर्मियों एवं राहगीरों ने सराहना की। मौके पर अधिकार मित्र विश्वजीत पाल, प्रकाश हेंब्रम, सुमन टुडू, शबाना यासमीन, शिवनाथ मंडल, आनंद महतो, मधु कुमारी, निताय मंडल, आरिया अंसारी, जगत मोहन महतो, मेघा गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


