राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: रणधीर सिंह
जामताड़ा, प्रतिनिधि। बीते बुधवार की शाम जामताड़ा के बालाजी ज्वेलर्स में नकाबपोश अपराधियों के द्वारा दुकान संचालक को गोली मारकर लूटपाट की घटना की सूचना

राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: रणधीर सिंह जामताड़ा, प्रतिनिधि। बीते बुधवार की शाम जामताड़ा के बालाजी ज्वेलर्स में नकाबपोश अपराधियों के द्वारा दुकान संचालक को गोली मारकर लूटपाट की घटना की सूचना पाकर पूर्व विधायक रणधीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। जहां भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत नें उनको अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। वहीं पूर्व विधायक ने घटना का विस्तारपूर्वक जानकारी लेकर मीडिया को संबोधित किया,उसके पश्चात पीड़ित अमन बर्मन जी के घर जाकर उनके परिवारजनों से मुलाकात भी किया। उन्होने कहा कि जामताड़ा में कल बीते शाम बहुत बड़ी घटना घटी है और पहली बार जामताड़ा में इतनी बड़ी घटना घटी है।
यह घटना जामताड़ा प्रशासन और उनके कानून व्यवस्था की विफलता कों पूरी तरह से दर्शाता है। हमलोग सड़क से सदन तक आवाज उठा रहे हैं कि इस राज्य में कानून व्यवस्था एकदम चौपट हो गया है और दिनदहाड़े हर जगह लूटपाट की घटना हो रहा है और मर्डर हो रहा है। लेकिन इस राज्य सरकार के कान में जूं तक रेंग नहीं रहा है,इसका ताजा उदाहरण बीते शाम जामताड़ा की लूटकांड की घटना है। फोटो जामताड़ा 15: गुरूवार को बालाजी ज्वेलर्स के समीप प्रेस कांफ्रेंस करते पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



