
जोरडीहा गांव में जगद्धात्री पूजा की तैयारियां अंतिम चरण पर,भक्तिमय माहौल में डूबा गांव
फतेहपुर,प्रतिनिधि।प्रखंड के सिमलाडंगाल पंचायत अंतर्गत बंगाली बहुल गांव जोरडीहा में जगद्धात्री पूजा-अनुष्ठान की तैयारियां जोरों पर हैं। पूरे गांव में स
जोरडीहा गांव में जगद्धात्री पूजा की तैयारियां अंतिम चरण पर,भक्तिमय माहौल में डूबा गांव फतेहपुर,प्रतिनिधि। प्रखंड के सिमलाडंगाल पंचायत अंतर्गत बंगाली बहुल गांव जोरडीहा में जगद्धात्री पूजा-अनुष्ठान की तैयारियां जोरों पर हैं। पूरे गांव में साफ-सफाई का कार्य जोर सोर पर चल रहा है, वहीं दक्ष मूर्तिकार अपनी कलाकृतियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। इस संबंध में प्रसिद्ध मूर्तिकार रूपेश पाल ने बताया कि देवी की प्रतिमा निर्माण एक साधारण कार्य नहीं। बल्कि यह ईश्वर की कृपा दृष्टि के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों में यह धारणा बनी हुई है कि अच्छे कलाकार केवल झारखंड के बाहर ही मिलते हैं।
परंतु यह पूरी तरह गलत है। जिले में भी अनेकों प्रतिभाशाली कलाकार हैं, जिन्हें बस अपनी कला दिखाने के लिए सही मंच की आवश्यकता है। रूपेश पाल स्वयं प्रखंड क्षेत्र के बड़दही गांव के निवासी हैं और वर्षों से अपनी कला से लोगों को मंत्रमुग्ध करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति में हुनर भरा है, बस उसे निखारने के लिए अवसर चाहिए। बताया गया कि जगद्धात्री देवी, असुर विनाश का प्रतीक रूप हैं। इस वर्ष गुरुवार को देवी जगद्धात्री की पूजा-अनुष्ठान विधिवत संपन्न होगी। पूजा का शुभारंभ ताल पोखर जलाशय से मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरकर किया जाएगा। इसके बाद ढोल, ढाक, उलूध्वनि और शंखनाद के बीच ठाकुर द्वारा मंदिर परिसर में कलश की स्थापना की जाएगी। स्थानीय श्रद्धालुओं का मानना है कि देवी जगद्धात्री के दरबार में आज तक कोई खाली हाथ नहीं लौटा है। पूजा के दौरान भक्तों का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा, जब कई श्रद्धालु दंडवत (रेंगते हुए) मंदिर प्रांगण तक पहुंचकर देवी के चरणों में नतमस्तक होंगे। गांव में भक्तिमय माहौल के बीच जगद्धात्री पूजा को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। फोटो फतेहपुर 01: जोरडीहा गांव स्थित मंदिर। फोटो फतेहपुर 02: मां जगद्धात्री की प्रतिमा को अंतिम रूप दे रहे कलाकार।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




