झामुमो ने जामताड़ा में विभिन्न मोर्चों की नई जिला समितियों का किया गठन, अभिनंदन समारोह में हुआ स्वागत

Dec 11, 2025 11:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share Share
Follow Us on

जामताड़ा, प्रतिनिधि।झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केंद्रीय समिति ने जामताड़ा जिले के नई जिला समितियों का गठन कर दिया है। झामुमो केंद्रीय कार्यालय की ओ

झामुमो ने जामताड़ा में विभिन्न मोर्चों की नई जिला समितियों का किया गठन, अभिनंदन समारोह में हुआ स्वागत

झामुमो ने जामताड़ा में विभिन्न मोर्चों की नई जिला समितियों का किया गठन, अभिनंदन समारोह में हुआ स्वागत जामताड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केंद्रीय समिति ने जामताड़ा जिले के नई जिला समितियों का गठन कर दिया है। झामुमो केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। नए स्वरूप में गठित समितियों को संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जहां झामुमो युवा मोर्चा जिला समिति के लिए कुणाल कंचन को जिला अध्यक्ष चुना गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर ताहा अंसारी, रितुराज तिवारी, बाबला हांसदा, कुणाल कंचन और सफिक अंसारी को जिम्मेदारी दी गई है।

सचिव का दायित्व संजय हेम्ब्रम को सौंपा गया है। जबकि सह सचिव के रूप में रविलाल हेम्ब्रम, सुधांशु शेखर, राजीव राणा और सूरज मंडल को नियुक्त किया गया है। समिति के कोषाध्यक्ष सूरज रवानी होंगे। इधर महिला मोर्चा जिला समिति की जिला अध्यक्ष के रूप में मेरी मरांडी चुनी गई हैं। उपाध्यक्ष के पद पर गुलनेहार बानो, चार्यना गोस्वामी और माखोनी हेम्ब्रम को जिम्मेदारी दी गई है। सचिव पद पर डोली बास्की और कोषाध्यक्ष के रूप में सुलेखा राय नियुक्त की गई हैं। अल्पसंख्यक मोर्चा जिला समिति में सगीर खान को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर इरशाद आलम, इमरान अंसारी, गल मोहम्मद अंसारी और इस्माईल अंसारी को शामिल किया गया है। सचिव का पद सफिक अंसारी को दिया गया है। जबकि संगठन सचिव मौला बक्श होंगे। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी को सौंपी गई है। गुरुवार को दुमका रोड स्थित झामुमो जिला कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित कर सभी नवगठित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। समारोह में जिला अध्यक्ष नरेन्द्र मुर्मू के नेतृत्व में पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, झामुमो जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे, इम्तियाज अंसारी, आनंद टुडू, देवीसन हांसदा, नगर अध्यक्ष बंटू आयजक, किशोर रवानी, रहीम अंसारी, कमल टुडू, विजय राउत, चंचल राय सहित अन्य उपस्थित थे। फोटो जामताड़ा 03: झामुमो की नई जिला समिति का स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsJMM Forms New District Committees in Jamtara Welcomes New Officials
;;;