Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsJharkhand Shutdown Demands Arrest of Soma Munda s Killers
सोमा मुंडा के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए आदिवासी संगठनो ने गोविंदपुर हाईवे को  किया जाम

सोमा मुंडा के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए आदिवासी संगठनो ने गोविंदपुर हाईवे को किया जाम

संक्षेप:

जामताड़ा प्रतिनिधि। आहवान किया था। इसी के तहत देश माझी परगना बाईसी और भारत दिसोम आदिवासी संघ की ओर से जामताड़ा के पोसई मोड़ पर लगभग एक घंटे तक सड़क

Jan 18, 2026 01:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share Share
Follow Us on

जामताड़ा प्रतिनिधि।झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सोमा मुंडा के हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर आदिवासी संगठनो ने शनिवार को झारखंड बंद का आहवान किया था। इसी के तहत देश माझी परगना बाईसी और भारत दिसोम आदिवासी संघ की ओर से जामताड़ा के पोसई मोड़ पर लगभग एक घंटे तक सड़क जाम कर झारखंड सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। सड़क जाम रहने से हाईवे पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहा। जिससे सैकड़ो गाड़ियां जाम में फ़सी रही। हालांकि एक घंटे बाद आंदोलनकारी को समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया गया।सुरक्षा के दृष्टिकोण से एसडीपीओ विकास आनंद लगोरी तथा काफी संख्या में पुलिस बल के जवान मौके पर मौजूद थे।देश

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

माझी परगना बाईसी के संथाल परगना प्रमंडल कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार हेंब्रम ने कहा कि सोमा मुंडा के हत्यारो को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। शूटर को अभी तक पकड़ा नहीं गया है इसी को देखते हुए हम लोग पूरे झारखंड में बंद का आह्वान किए हैं। ताकि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और फांसी की सजा दी जाए। भारत दिसोम आदिवासी संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेश मुर्मू ने कहा कि 7 जनवरी को सोमा मुंडा की हत्या कर दी गई। लेकिन परिजन को अभी तक न्याय नहीं मिला है। वहीं पूर्व में सूर्या हांसदा का एनकाउंटर किया गया लेकिन उसको भी न्याय नहीं मिला। इसलिए हम मांग करते हैं कि जितने भी आरोपी हैं सभी पर कार्रवाई हो गिरफ्तार किया जाए और न्याय मिले। उन्होंने कहा कि अगर न्याय नहीं मिलता है तो हम लोग झारखंड में आर्थिक नाकेबंदी करेंगे और फिर उसके बाद रेल रोकने का भी काम करेंगे। एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी ने कहा कि आदिवासी संगठन द्वारा 1 घंटे का जाम किया गया था। जिसे समझा बुझाकर शांत करा दिया गया है और जाम समाप्त करा दिया गया है। फोटो जामताड़ा 01 सड़क जाम का प्रदर्शन करते आदिवासी संगठन के लोग