मैं इस राज्य का हीरो हूं,घाटशिला जाकर नकली लोगों के जमावड़े को खत्म कर दूंगा: इरफान अंसारी

मैं इस राज्य का हीरो हूं,घाटशिला जाकर नकली लोगों के जमावड़े को खत्म कर दूंगा: इरफान अंसारी

संक्षेप:

नारायणपुर,प्रतिनिधि।मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल जामताड़ा के द्वारा नारायणपुर प्रखंड के जंगलपुर में मंगलवार क

Oct 22, 2025 12:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share

मैं इस राज्य का हीरो हूं,घाटशिला जाकर नकली लोगों के जमावड़े को खत्म कर दूंगा: इरफान अंसारी नारायणपुर,प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल जामताड़ा के द्वारा नारायणपुर प्रखंड के जंगलपुर में मंगलवार को झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.इरफान अंसारी ने करीब 3.85 लाख रुपए से बनने वाले जंगलपुर मुख्य सड़क से खरियोडीह होते एकसिंहा मुख्य सड़क तक बनने वाले 4.430 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में 20 वर्षो तक भाजपा ने राज किया ओर झारखंड को लूटने का काम किया। आदिवासियों ओर मूलवासियों का विकास नहीं किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

परन्तु हमारी हेमंत सोरेन की सरकार बनी तो उस समय से मैं निरंतर विकास कर रहा हूं। हमारी सरकार झारखंड में मां ओर बहनों को सम्मान दे रही है। जिसे भाजपा पचा नहीं पा रही है। उन्होने कहा कि मैं इस राज्य का हिरो हूं और मैं घाटशिला जाकर नकली लोगों के जमावड़े को खत्म कर झामुमो महागठबंधन के प्रत्याशी सोमेश सोरेन को जीत दिलाने का काम करूंगा। मौके पर बीरबल अंसारी, भागीरथ पंडित, निशापती हांसदा, महताब अंसारी, मोहम्मद इम्तियाज अंसारी, वीरेंद्र प्रताप हेंब्रम, हराधन यादव, नरेश सोरेन, रविलाल हेंब्रम, सिकंदर अंसारीआदि मौजूद थे। फोटो नारायणपुर 01: सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास करते स्वास्थ्य मंत्री