रांची में राज्य स्तरीय समारोह में जामताड़ा व मिहिजाम की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सम्मानित
जामताड़ा,प्रतिनिधि।राज्य मुख्यालय रांची में भाजपा की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल करने वाले जनप्रतिनिधियों को

रांची में राज्य स्तरीय समारोह में जामताड़ा व मिहिजाम की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सम्मानित जामताड़ा,प्रतिनिधि।राज्य मुख्यालय रांची में भाजपा की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल करने वाले जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता व मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष जयश्री देवी को भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश नेताओं ने सम्मानित किया। इस समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह,झारखंड विधानसभा के विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा,प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू,भाजपा नेता सीपी सिंह सहित अन्य नेताओं ने दोनों अध्यक्षों को सम्मानित किया।
दोनों नवनिर्वाचित अध्यक्षों के सम्मानित होने से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। वहीं कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों अध्यक्षों के प्रयास से जामताड़ा नगर पंचायत व मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र का उत्तरोतर विकास हो सकेगा। वहीं जरूरतमंदों तक केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सकेगा। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण,वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण कुमार गुप्ता समेत भाजपा जिला कमेटी के कई पदाधिकारी मौजूद थे।फोटो जामताड़ा 05: रविवार को रांची स्थित भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता को सम्मानित करते भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह व अन्य।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


