
चार सूत्री समस्या के निदान को लेकर नाला स्थित स्टेडियम में ग्राम प्रधान की होगी बैठक
जामताड़ा के नाला स्थित स्टेडियम में ग्राम प्रधानों की समीक्षा बैठक 15 अक्टूबर को होगी। इस बैठक में राजस्व कार्य निष्पादन में उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक में जिला कमेटी के पदाधिकारी और...
जामताड़ा,प्रतिनिधि। राजस्व कार्य निष्पादन में ग्राम प्रधान के समक्ष उत्पन्न हो रहे चार सूत्री समस्याओं के निष्पादन को लेकर बुधवार(15 अक्टूबर) को नाला स्थित स्टेडियम में ग्राम प्रधान की समीक्षा बैठक होगी। जिसमें जिला कमेटी के पदाधिकारी के साथ नारायणपुर कर्माटांड़ जामताड़ा फतेहपुर एवं कुंडहित प्रखंड से प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी शामिल होंगे। यह जानकारी नाला प्रखंड अध्यक्ष सनत कुमार मांझी ने दी। उन्होने बताया की बैठक में सभी ग्राम प्रधान की उपस्थिति सुनिश्चित हो इसको लेकर ग्राम प्रधान को सूचना भेजी जा रही है। वहीं बैठक की तैयारी भी पूरी की जा रही है। इधर संघ के जिला अध्यक्ष अजीत दुबे तथा जिला महामंत्री शिवलाल मुर्मू ने कहा वर्तमान समय में ग्राम प्रधान के समक्ष कई प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है उन समस्याओं के निष्पादन में पदाधिकारी गंभीर नहीं है।

अब समस्याओं के निदान को लेकर संगठन को सक्रिय होना होगा इसी उद्देश्य को लेकर नाला, कुंडहित तथा फतेहपुर प्रखंड मेंअलग-अलग तिथि को जिला स्तरीय पदाधिकारी की उपस्थिति में संगठन की बैठक करने निर्णय हुआ है। पहली बैठक नाल स्थित स्टेडियम में होगी वहीं दूसरी तिथि को कुंडहित प्रखंड में तथा तीसरी तिथि को फतेहपुर प्रखंड में ग्राम प्रधान की बैठक होगी। जिला महामंत्री ने कहा बैठक में पिछले वित्तीय वर्ष अगस्त से फरवरी माह तक बढ़ोतरी मासिक सम्मान राशि के भुगतान, गांव स्तर पर ग्राम सभा को सशक्त बनाने, प्रखंड स्तरीय कमेटी को सक्रिय करने तथा लंबित बाइक वितरण प्रक्रिया को शीघ्र अनुपालन करने आदि बिंदुओं पर चर्चा होगी। बैठक के उपरांत शिष्ट मंडल प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी से वार्ता करेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




