Jamtara News: खराब प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को डीसी ने लगाई फटकार

हिन्दुस्तान, जामताड़ा
Follow us on Google News
share

Jamtara News: जामताड़ा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रपत्र 6, 7 और 8 के संग्रहण और डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने खराब प्रदर्शन वाले मतदान केंद्रों पर सख्त निर्देश दिए और документа के अभाव में मतदाता के नाम न कटने पर जोर दिया।

Jamtara News: खराब प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को डीसी ने लगाई फटकार

Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावा व आपत्ति की सुनवाई तथा प्रपत्र 6, 7 एवं 8 के संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति को लेकर मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी आलोक कुमार ने कार्यालय प्रकोष्ठ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की।

बैठक का उद्देश्य

इस दौरान चल रहे दावा एवं आपत्ति की सुनवाई के अलावा जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर प्रपत्र 6, 7 एवं 8 के संग्रहण तथा डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से निम्न प्रदर्शन वाले मतदान केंद्रों पर फोकस करते हुए मतदान केंद्रवार फॉर्म संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर जरूरी निर्देश दिए। खराब प्रदर्शन पर सख्त नाराजगी जाहिर कर चेतावनी देते हुए कहा कि चिन्हित बीएलओ पर्यवेक्षक 01 सप्ताह के अंदर प्रदर्शन में सुधार लाएं, अन्यथा विधिसम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर प्रपत्रों के संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन की प्रगति अपेक्षाकृत कम है, वहां विशेष निगरानी रखते हुए कार्य की गति बढ़ाई जाए।

सुनवाई की प्रक्रिया

उन्होंने कहा कि सुनवाई स्थल, समय एवं स्थान पूर्व से निर्धारित है। ऐसे में अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सुनवाई अच्छे से हो, जो मतदाता अहर्ता रखते हैं। अगर उनके पास दस्तावेज नहीं है तो उन्हें पर्याप्त दस्तावेज तैयार करने में सहयोग करें। दस्तावेज के वजह से कोई अहर्ताधारी मतदाता का नाम नहीं कटे। इसके लिए पूरी तत्परता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें।

प्रमाण पत्रों का निर्गमन

उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर लोगों के द्वारा बड़ी संख्या में जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। ऐसे में बीडीओ एवं सीओ यह सुनिश्चित करें कि विभागीय नियमों एवं कार्मिक विभाग की नई अधिसूचना के आलोक में नियमानुसार एवं समयबद्धता के साथ लोगों को प्रमाण पत्र निर्गत करें। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी गंभीरता एवं तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। मौके पर डीडीसी असीम किस्पोट्टा, पीडी आईटीडीए जुगनू मिंज, उप निर्वाचन पदाधिकारी कयूम अंसारी सहित ऑनलाइन माध्यम से निर्वाचन से संबंधित पदाधिकारी, कर्मी बैठक से जुड़े।

फोटो जामताड़ा 02: वीसी के माध्यम से एसआईआर कार्य की प्रगति की समीक्षा करते डीसी

FAQs

मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है?
मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य दावा व आपत्ति की सुनवाई तथा विभिन्न प्रपत्रों के संग्रहण तथा डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा करना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जामताड़ाJamtara News: खराब प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को डीसी ने लगाई फटकार