जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर डिस्प्ले सुविधा की टेस्टिंग शुरू

Feb 02, 2026 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share

जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए डिस्प्ले की सुविधा शुरू हो रही है। स्टेशन पर इसकी टेस्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई ह

जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर डिस्प्ले सुविधा की टेस्टिंग शुरू

जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर डिस्प्ले सुविधा की टेस्टिंग शुरू जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए डिस्प्ले की सुविधा शुरू हो रही है। स्टेशन पर इसकी टेस्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सोमवार को ट्रेनों के आगमन से संबंधित डिस्प्ले प्लेटफार्म संख्या एक से सटे नई बिल्डिंग में स्थापित कर दिया गया है। जिस पर अप एवं डाउन रूट से आने जाने वाली गाड़ियों की जानकारी डिस्प्ले मॉनिटर के माध्यम से टेस्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही प्लेटफार्म पर लगे डिस्प्ले में कोच संख्या की जानकारी की भी टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। टेस्टिंग पूर्ण होने के बाद इसे नियमित कर दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार डिजिटल कार्य के संचालन हेतु कर्मियों लिए आउटसोर्सिंग के तहत निविदा की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही इसके लिए स्टाफ की प्रति नियुक्ति कर दी जाएगी। उसके बाद जनता के सेवा में इसे नियमित कर दिया जाएगा। फोटो जामताड़ा 07: प्लेटफार्म संख्या एक से सटे नई बिल्डिंग में लगे डिस्प्ले की शुरू हुई टेस्टिंग।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।