Jamtara News: एजेंसी के लेट लतीफ के कारण जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हो रही है परेशानी

हिन्दुस्तान, जामताड़ा
Follow us on Google News
share

Jamtara News: जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य में एजेंसी की लापरवाही ने यात्रियों और रेल कर्मियों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। रिजर्वेशन काउंटर के पास स्थान की कमी और नए भवन का हैंडओवर ना होना मुख्य समस्याएं हैं। रेल प्रशासन भी प्रभावित हो रहा है। स्थिति को सामान्य करने के प्रयास चल रहे हैं।

Jamtara News: एजेंसी के लेट लतीफ के कारण जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हो रही है परेशानी

Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य में लगी एजेंसी की लेत-लतीफी यात्रियों और रेल कर्मियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। दूसरी तरफ रेल प्रशासन का कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ​विकास कार्य की प्रगति धीमी है और स्टेशन परिसर में अव्यवस्था का आलम है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति रिजर्वेशन (आरक्षण) काउंटर की है। टिकट बुक कराने पहुंच रहे यात्रियों के लिए अभी बरसात के दिनों में काउंटर के पास खड़े होने तक की पर्याप्त जगह नहीं है। विशेषकर तत्काल के समय तो भारी परेशानी खड़ी हो जाती है, जब जब ट्रेन का आगमन एक नंबर प्लेटफॉर्म पर होता है। क्योंकि रिजर्वेशन काउंटर पर लोग जहां खड़े होते हैं वही यात्रियों के गुजरने का रास्ता है। निर्माण एजेंसी द्वारा नया भवन अब तक रेलवे को हैंडओवर नहीं किया गया है। नया भवन शोपीस बन गया है जिसके चलते पुराने और सीमित संसाधनों वाले ढांचे में हीं जैसे-तैसे काम चलाया जा रहा है। ​एजेंसी की इस लापरवाही का खामियाजा सिर्फ यात्री ही नहीं, बल्कि रेल कर्मी भी भुगत रहे हैं। भवन हैंड ओवर न होने और तकनीकी लूपहोल्स के कारण ट्रेनों के आवागमन से जुड़ी आवश्यक घोषणाएं (अनाउंसमेंट) करने में रेल कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अनाउंसमेंट सिस्टम अगर टेक्निकल जगह पर है तो रेल परिचालन करने वाले कर्मी परेशान होते हैं। टिकट काउंटर पर हो तो वहा के कर्मियों की परेशान बढ़ जाती है। ट्रेन आने के समय पर कर्मी यात्री को टिकट दे या अनाउंसमेंट सिस्टम ऑपरेट करें। वही रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर लिफ्ट बना दिया गया है, जो अभी चालू नहीं किया गया है। जबकि प्लेटफार्म संख्या 2 पर लिफ्ट के लिए गड्ढा की घेराबंदी नहीं होना भी सवाल बन गया है। जिसमें बरसात के कारण पानी भर जाने से खतरे की संभावना बढ़ गई है और कभी भी भीड़ भाड़ वाले समय में यात्री हादसे का शिकार हो सकते हैं। इस संदर्भ में एस जामताड़ा ने बताया कि दोनों लिफ्ट तैयार होने के बाद हीं संचालित किया जाएगा। लेकिन उसके लिए बिजली की उपलब्धता भी सुनिश्चित करनी होगी。

क्या कहते हैं स्टेशन उपाधीक्षक:

एजेंसी की ओर से अभी तक भवन हैंडोवर नहीं किया गया है। जिसके वजह से मौजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। वर्तमान स्ट्रक्चर में जगह की कमी है जिसके वजह से रेलवे यात्रियों के साथ रेल कर्मियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। विभाग से पत्राचार किया गया है, वरीय पदाधिकारियों ने भी निरीक्षण किया है। हैंडओवर की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। एसके पासवान, स्टेशन उपाधीक्षक, जामताड़ा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर किस एजेंसी द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है?
जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य विभिन्न एजेंसियों द्वारा किया जा रहा है, लेकिन वर्तमान में लेत-लतीफी समस्या बनी हुई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।