Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsJamtara Police Conducts Flag March for Durga Puja Security
दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जामताड़ा पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जामताड़ा पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

संक्षेप:

जामताड़ा,प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा को लेकर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शनिवार की शाम जामताड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।

Sep 28, 2025 12:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share Share
Follow Us on

दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जामताड़ा पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च जामताड़ा,प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा को लेकर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शनिवार की शाम जामताड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने किया। उनके साथ आईआरबी, जैप, होमगार्ड के जवान और चौकीदारों की टुकड़ियां भी शामिल थी। फ्लैग मार्च जामताड़ा थाना से शुरू होकर सुभाष चौक, टावर चौक, मुख्य बाजार से होते हुए इंदिरा चौक पर संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिस बल ने आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और संदेश दिया कि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या उपद्रव बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौके पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने लोगों से अपील किया कि वे त्यौहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। यदि कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दें, तो उसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें। फोटो जामताड़ा 09: शनिवार की शाम दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च निकालते जामताड़ा थाना प्रभारी व जवान।