सुनहरी धूप निकलते ही पिकनिक स्पॉट पर उमड़ी भीड़
Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
जामताड़ा में ठंड के बीच सुनहरी धूप निकली और पिकनिक मनाने वालों का हुजूम विभिन्न पर्यटन स्थलों की ओर उमड़ पड़ा। लादना डैम पर हजारों लोग अपने परिवारों और दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मना रहे थे। डीजे की धुनों और विभिन्न व्यंजनों की खुशबू से वातावरण खुशियों से भरा हुआ था।

जामताड़ा, प्रतिनिधि। करके की ठंड के बीच सुनहरी धूप निकलते ही पिकनिक करने वालों का हुजूम जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों और पिकनिक स्पॉटों की ओर उमड़ने लगा। रविवार को लादना डैम पर लोगों की अप्रत्याशित भीड़ दिखी। जहां लोग अपने परिवार, दोस्त के साथ नए साल का पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे हुए थे। एक दर्जन से अधिक डीजे बज रहा था और लोग मस्ती में झूम रहे थे। हवा में चारों ओर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की खुशबू लोगों को मदहोश कर रही थी। वही ठंडी हवा का झोंका पिकनिक के उत्साह को और बढ़ा रहा था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


