होली पर जिलेभर में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन,जबरन रंग-गुलाल व हुड़दंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवायी
जामताड़ा,प्रतिनिधि।होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर जिले के जामताड़ा,मिहिजाम,करमाटांड़,बिंदापाथर व नाला थाना में शनिवार

जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा थाना परिसर में शनिवार को आगामी होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज महतो ने किया। स्थानीय समाजसेवी और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। बैठक के दौरान लोगों ने कई सुझाव दिए। इस दौरान लोगों ने सुझाव दिया कि नशे की हालत में गाड़ी चलाने वालों और हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करे। वही अश्लील गानों और तेज आवाज वाले डीजे पर रोक लगाने की मांग की गई। ताकि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हो। साथ हीं सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों और अफवाहों को रोकने के लिए पैनी नजर रखने का आग्रह किया गया।
त्योहार के मद्देनजर नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और त्योहार के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का सुझाव दिया गया। वहीं लोगों ने कहा कि दूसरे धर्म के लोगों पर रंग गुलाल डालने से पहले उनसे एक बार पूछ जरूर लें। कई लोग इसे पसंद नहीं करते हैं। ऐसा करने से आपसी विवाद या तनाव होने की संभावना कम हो जाती है। वही थाना प्रभारी ने सभी को आश्वस्त किया कि पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाने को दें। वही सभी सदस्यों ने भी कहा कि जामताड़ा हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब का उदाहरण रहा है। लोग एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करते हुए भाईचारे के साथ त्योहार मनाएंगे। बैठक के दौरान सभी शांति समिति के सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। फोटो जामताड़ा: शांति समिति की बैठक में उपस्थित सदस्य गण
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



