24 अक्टूबर को मंत्री इरफान करेंगे नामांकन
जामताड़ा विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 22 अक्टूबर को जारी होगी। विधायक डॉ. इरफान अंसारी 24 अक्टूबर को नामांकन करेंगे। इसके पहले, विधायक आवास पर बैठक होगी और कार्यकर्ता रैली के रूप में...

जामताड़ा, प्रतिनिधि। विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 22 अक्टूबर को जारी होगी। और उसी दिन से नामांकन भी प्रारंभ हो जाएगा। जामताड़ा विधानसभा सीट से विधायक तथा सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी 24 अक्टूबर को नामांकन करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक इरफान अंसारी ने बताया कि 24 अक्टूबर को वह नामांकन करेंगे। इसके पूर्व विधायक आवास पर बैठक की जाएगी और फिर रैली के शक्ल में कार्यकता नामांकन स्थल पहुंचेंगे और नामांकन करेंगे। इसको लेकर जामताड़ा विधानसभा के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है साथ ही काफी संख्या में उनके समर्थक भी इसमें भाग लेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


