फिर से शहर की निगरानी करेगी तीसरी आंख, जामताड़ा एवं मिहिजाम थाना क्षेत्र में लगने शुरू हुए 25 सीसीटीवी कैमरे
- कंट्रोल रूम, डीसी एवं एसपी कार्यालय से होगी निगरानी के पहल पर जामताड़ा थाना क्षेत्र में 15 तथा मिहिजाम थाना क्षेत्र में 10 सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल क

फिर से शहर की निगरानी करेगी तीसरी आंख, जामताड़ा एवं मिहिजाम थाना क्षेत्र में लगने शुरू हुए 25 सीसीटीवी कैमरे - कंट्रोल रूम, डीसी एवं एसपी कार्यालय से होगी निगरानी
जामताड़ा। प्रतिनिधि
सुरक्षा को लेकर जामताड़ा प्रशासन की चौकसी अब नजर आने लगी है। एक बार फिर से तीसरी निगाह की निगहबानी में शहर आ रहा है। जामताड़ा पुलिस के पहल से जिले में 100 सीसीटीवी कैमरे लगवाने की तैयारी की गई है। जिसमें पहले चरण में जामताड़ा एवं मिहिजाम थाना क्षेत्र को लिया गया है। एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब के पहल पर जामताड़ा थाना क्षेत्र में 15 तथा मिहिजाम थाना क्षेत्र में 10 सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए जा रहें हैं। सीसीटीवी कैमरे के इंस्टॉलेशन का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। जामताड़ा शहर में इंदिरा चौक, स्टेशन चौक, टावर चौक, सुभाष चौक, कायस्थ पारा मोड़, कंबाइंड बिल्डिंग मोड़ पेट्रोल पंप के समीप, हनुमान मंदिर, एवं पुराना कोर्ट मोड़ में सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किया जा रहे हैं। कुछ जगहों पर इंस्टॉलेशन का कार्य पूरा हो गया है। अब सीसीटीवी कैमरा के चालू हो जाने से शहर की सुरक्षा में पुलिस को काफी मदद मिलेगी। ट्रैफिक कंट्रोल, लॉ एंड ऑर्डर, क्राइम कंट्रोल में पुलिस को काफी मदद मिलेगी और 24 घंटे शहर पर पुलिस की निगरानी बनी रहेगी।
साथ हीं मिहिजाम थाना क्षेत्र में भी पूर्व से चिन्हित किए गए स्थलों पर 10 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। बता दे की लगभग 1 दशक पूर्व जामताड़ा जिला के दोनों थाना क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। लेकिन एनुअल मेंटिनेस कार्य नहीं होने की वजह से सीसीटीवी कैमरे खराब पड़ गए थे। उसके बाद उसके मरम्मत की दिशा में किसी ने पहल नहीं की।
बता दे की विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। अब नामांकन कार्य भी प्रारंभ होने जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे लग जाने से चुनाव कार्यो में भी पुलिस को काफी सहूलियत होगी। नामांकन के दौरान निकलने वाले जुलूस, रैलियों, चुनावी जुलूस, प्रचार प्रसार के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की भी मॉनिटरिंग सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से प्रशासन कर सकती है। एसपी डॉक्टर बकारीव ने कहा कि फिलहाल दो थाना क्षेत्र में 25 सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल करवाए जा रहे हैं। इंस्टॉलेशन का काम प्रारंभ हो गया है। इसके बाद शेष बचे हुए सभी थाना क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। ताकि पूरे जिला का सर्विलांस एक जगह से किया जा सके। सीसीटीवी कैमरा सभी जगह पर इंस्टॉल हो जाने के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। अंतर्जिला और अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्र पर भी पुलिस की निगाहें 24 घंटे जमी रहेगी और गतिविधियों की मॉनेटरी की जा सकेगी।
क्या कहते हैं एसपी:
- शहर की सुरक्षा के लिए 100 सीसीटीवी कैमरे लगवाने की पहल की जा रही है। जिसमें पहले चरण में जामताड़ा एवं मिहिजाम थाना क्षेत्र में चिन्हित किए गए स्थलों पर 25 सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किया जा रहे हैं, जो जल्द पूरा हो जाएगा। इसके बाद अन्य थाना क्षेत्र को भी सीसीटीवी कैमरे से कवर कर लिया जाएगा। इससे पुलिस को लॉ एन आर्डर, क्राइम कंट्रोल, ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने में सुविधा होगी। डॉ एहतेशाम बकारीव, एसपी जामताड़ा।
फोटो जामताड़ा 02: जामताड़ा शहर के इंदिरा चौक पर सीसीटीवी कैमरा इन्स्टॉल करते टेक्नीशियन
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


