पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत सघन जांच अभियान जारी
जामताड़ा जिले में आसन्न ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर, 118 पंचायतों में पेयजल संकट के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। डीसी के निर्देश पर, सभी प्रखंडों में जल स्रोतों की जांच की जा रही है। इस जांच में वरीय अधिकारियों की टीम पेयजल स्रोतों का निरीक्षण कर रही है।

जामताड़ा, प्रतिनिधि। आसन्न ग्रीष्म ऋतु के परिप्रेक्ष्य में जामताड़ा जिले के अंतर्गत अवस्थित सभी प्रखंडों के कुल 118 पंचायतों में संभावित पेयजल संकट के ससमय, त्वरित एवं स्थायी निराकरण हेतु पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को डीसी के निर्देश पर जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों यथा जामताड़ा सदर प्रखंड के बेवा, चंद्रदीपा एवं पियालसोला, नारायणपुर प्रखंड के टोपाटांड एवं नवाडीह, नाला प्रखंड के गेड़िया एवं पांजुनियाँ, करमाटांड़ प्रखंड के बरमुंडी एवं बरदाहा, फतेहपुर प्रखंड के अगैयासरमुंडी, कुंडहित प्रखंड के खाजूरी एवं भेलुवा पंचायत में जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारियों, परीक्ष्यमान उपसमाहर्ता सहित प्रखंड स्तरीय कर्मी सहित तकनीकी अधिकारियों के विशेष जांच दल के द्वारा पेयजल स्त्रोतों का जांच अभियान चलाया गया।
जांच के क्रम में वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में टीम के द्वारा संबंधित पंचायत के पेयजल स्त्रोतों की सघन निरीक्षण किया गया। आज यहां होगा सघन जांच निरीक्षण अभियान: प्रखंड का नाम - संबंधित पंचायत का नाम जामताड़ा - दुलाडीह, बड़जोड़ा एवं सिउलीबाड़ी नारायणपुर - डाभाकेंद्र एवं नयाडीह नाला - मडालो एवं पाकुड़ियाकरमाटांड़ - करमाटांड़ एवं ताराबहाल फतेहपुर - सिमलडुबी एवं फतेहपुरकुंडहित - नगरी एवं कुंडहित
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


