
दुर्गा पूजा को लेकर सड़क किनारे से हटा अस्थायी सब्जी दुकान
जामताड़ा में दुर्गा पूजा के दौरान मेला में भीड़-भाड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सड़क किनारे से अस्थायी सब्जी दुकानों को हटाने की कार्रवाई की। सोमवार को नगर पंचायत और पुलिस की टीम ने दुकानदारों को...
जामताड़ा,प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा के दौरान मेला में भीड़-भाड़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सड़क से अतिक्रमण हटाने की कार्रवायी आरंभ की गई। सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत की ओर से सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी सब्जी दुकानों को शिफ्ट करने की कार्रवाई की गई। गांधी मैदान के समीप इलाहाबाद बैंक से एलआईसी बिल्डिंग की ओर जाने वाली सड़क के दोनों ओर सब्जी बेचने वाले फुटकर दुकानदारों को वहां से हटाया गया। साथ हीं कल्याण गुरुकुल से गर्ल्स हाई स्कूल के पीछे तक वाली सड़क को भी क्लियर कराया गया है। सोमवार को नगर पंचायत के कुर्मी एवं जामताड़ा थाना पुलिस की टीम ने सुबह-सुबह अभियान चलाया।

सड़क किनारे दुकान लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं को वहां से हटाने का काम किया है। हालांकि सब्जी विक्रेताओं के वहां से हट जाने के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बता दें कि सप्तमी से विजयादशमी के दिन तक जिलेभर से श्रद्धालुओं की भीड़ यहां माता के दर्शन के लिए पहुंचती है। जिसके कारण जिला प्रशासन की ओर से यह कदम उठाया गया है। ताकि मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। फोटो जामताड़ा 03: सड़क किनारे से सब्जी विक्रेताओं को हटाते नगर पंचायत के कर्मी व पुलिस की टीम।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




