Inspection of Rice Procurement Centers in Jamtara by District Supply Officer डीएसओ ने दो लैंपस का किया निरीक्षण, Jamtara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsInspection of Rice Procurement Centers in Jamtara by District Supply Officer

डीएसओ ने दो लैंपस का किया निरीक्षण

जामताड़ा में, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजशेखर कुमार ने धान अधिप्राप्ति केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से धान की खरीद की प्रक्रिया की जांच की और केंद्रों को अधिकतम धान विक्रय के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाFri, 27 Dec 2024 01:42 AM
share Share
Follow Us on
डीएसओ ने दो लैंपस का किया निरीक्षण

जामताड़ा। सरकार के निर्देश पर समर्थन मूल्य पर धान अधिप्राप्ति के कार्यों का गुरुवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजशेखर कुमार ने दो धान अधिप्राप्ति केन्द्र जामताड़ा लैंपस जामताड़ा एवं चेंगाईडीह लैंपस चेगाइडीह का जांच करते हुए किसानों से धान क्रय का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने धान अधिप्राप्ति केंद्रों कि आवश्यक पंजियों का संधारण करते हुए पाया। उक्त दोनों धान अधिप्राप्ति केन्द्रों को अपने पोषक क्षेत्र में किसानों से अधिक से अधिक धान लैंपस के माध्यम से विक्रय करने हेतु प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।