स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय

Apr 07, 2026 02:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share

भारतीय रेलवे ने गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दो नई ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। पहली ट्रेन कानपुर सेंट्रल-कोलकाता के बीच चलेगी, जबकि दूसरी वीजीएल झांसी से आसनसोल के बीच। ये ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रुकेंगी और यात्रियों के लिए जनरल, स्लीपर और एसी कोच उपलब्ध होंगे।

स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय

जामताड़ा। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल ने कोलकाता-कानपुर सेंट्रल तथा आसनसोल-वीजीएल झांसी के बीच दो नई ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पहली ट्रेन 04157/04158 कानपुर सेंट्रल-कोलकाता स्पेशल है। 04157 ट्रेन 6 अप्रैल 2026 से 29 जून 2026 तक (13 ट्रिप) प्रत्येक सोमवार को दोपहर 1:00 बजे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं वापसी में 04158 ट्रेन 7 अप्रैल से 30 जून 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को सुबह 10:45 बजे कोलकाता से चलकर अगले दिन 7:10 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

यह ट्रेन मार्ग में दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों के लिए जनरल, स्लीपर और एसी कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। दूसरी ट्रेन 04185/04186 वीजीएल झांसी-आसनसोल स्पेशल है। 04185 ट्रेन 8 अप्रैल से 28 जून 2026 तक (24 फेरे) प्रत्येक बुधवार और रविवार को सुबह 9:20 बजे वीजीएल झांसी से रवाना होकर अगले दिन 2:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वहीं 04186 ट्रेन 9 अप्रैल से 29 जून 2026 तक प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को शाम 5:10 बजे आसनसोल से चलकर अगले दिन शाम 7:10 बजे झांसी पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।