खतियान जलाओ अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक

Jan 19, 2026 01:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share

नारायणपुर के मदनाडीह गांव में घटवाल खतियानधारी जाति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 26 जनवरी को जामताड़ा में जुलूस निकालने एवं खतियान जलाओ अभियान पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष दुबराज प्रसाद राय ने जाति सूची में घटवाल जाति को शामिल न करने पर चिंता व्यक्त की और सभी से जुलूस में भाग लेने की अपील की।

 खतियान जलाओ अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक

नारायणपुर, प्रतिनिधि। मदनाडीह गांव में घटवाल खतियानधारी जाति की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दुबराज प्रसाद राय ने की। इस बैठक में आगामी 26 जनवरी को जामताड़ा में जुलूस निकालने एवं खतियान जलाओ अभियान को सफल बनाने को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष दुबराज प्रसाद राय ने कहा कि घटवाल जाति को आज तक जाति सूची में शामिल नहीं किया गया है, जिसके कारण समाज के हजारों लोग जाति प्रमाण पत्र से वंचित हैं। इसका सीधा असर समाज के युवाओं पर पड़ रहा है, जिन्हें शिक्षा, नौकरी और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि घटवाल समाज वर्षों से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने सभी समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि 26 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में जामताड़ा पहुंचकर जुलूस में शामिल हों और सरकार तथा जिला प्रशासन के सामने अपनी एकता और ताकत का परिचय दें। बैठक में नारायणपुर प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और सभी ने एक स्वर में 26 जनवरी के आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई और जुलूस को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में समाज के कई वरिष्ठ सदस्य, युवा प्रतिनिधि और महिला सदस्य भी मौजूद रहे। मौके जगदीश राय भुवन राय ताराचंद राय दिनेश राय नरेश राय लकीकांत राय विनोद राय धनंजय राय सुनील राय विधान राय मुकेश राय भीम राय आशीष राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। फोटो नारायणपुर 02 बैठक के दौरान मौजूद घटवाल समाज के लोग

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।