ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जामताड़ाचेंगायडीह गांव में आजसू के कार्यकर्ता समारोह में हंगामा

चेंगायडीह गांव में आजसू के कार्यकर्ता समारोह में हंगामा

कांग्रेस पार्टी के गढ़ चेंगायडीह गांव में शुक्रवार को आजसू पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह काफी हंगामेदार रही। कार्यक्रम के दौरान कई बार स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व आजसू कार्यकर्ताओं...

चेंगायडीह गांव में आजसू के कार्यकर्ता समारोह में हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,जामताड़ाFri, 14 Sep 2018 09:46 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस पार्टी के गढ़ चेंगायडीह गांव में शुक्रवार को आजसू पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह काफी हंगामेदार रही। कार्यक्रम के दौरान कई बार स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व आजसू कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की नौबत बनती दिखी। परंतु स्थानीय लोगों की पहल के बाद मामले को सलटा लिया गया। शुक्रवार को चेंगायडीह गांव में आजसू का कार्यकर्ता मिलन समारोह था। जिसमें आजसू पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष एहतेसामुल मिर्जा द्वारा स्थानीय खिलाड़ियों के बीच खेल सामाग्री का वितरण किया जा रहा था। आजसू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तभी कांग्रेस के कुछ समर्थक मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। तभी स्थानीय लोगों द्वारा समझाने के बाद कांग्रेसी शांत हुए। इस दौरान एहतेसामुल मिर्जा ने स्थानीय खिलाड़ियों के बीच खेल सामाग्री का वितरण किया। मौके पर एहतेसामुल मिर्जा ने कहा कि आजसू पार्टी युवाओं की टीम हैं। आज कुछ लोग अल्पसंख्यकों को वोट बैंक समझ रहे हैं। परंतु अब यह नहीं चलेगा। जो अल्पसंख्यकों का विकास करेगा। वहीं यहां का नेतृत्व करेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें