ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जामताड़ाहिन्दू सम्मेलन आज, तैयारी पूरी

हिन्दू सम्मेलन आज, तैयारी पूरी

जामताड़ा। नारायणपुर के दुर्गा मंदिर के मैदान में रविवार को हिन्दू रक्षा वाहिनी की ओर विराट हिन्दू सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य अतिथि नागपुर के प्रवचनकर्ता सुनील शास्त्रीजी महाराज...

हिन्दू सम्मेलन आज, तैयारी पूरी
हिन्दुस्तान टीम,जामताड़ाSun, 17 Dec 2017 01:59 AM
ऐप पर पढ़ें

जामताड़ा। नारायणपुर के दुर्गा मंदिर के मैदान में रविवार को हिन्दू रक्षा वाहिनी की ओर विराट हिन्दू सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य अतिथि नागपुर के प्रवचनकर्ता सुनील शास्त्रीजी महाराज भाग लेंगे। कार्यक्रम को लेकर भव्य पंडाल बनाया गया है। वहीं नारायणपुर आने वाले विभिन्न मार्गों पर तोरणद्वार बनाया गया है। समिति के तरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम: हिन्दू सम्मेलन को लेकर प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को नारायणपुर थाना में शाति समिति की बैठक की गई थी। वहीं कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें