
जामताड़ा आरओबी के समीप सर्विस रोड व ड्रेन का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शिलान्यास
- हिजाब मामले में मंत्री इरफान अंसारी ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश की महिलाओं से मांगे माफीनगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत जामताड़ा रेलवे ओवरब्रिज के
जामताड़ा आरओबी के समीप सर्विस रोड व ड्रेन का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शिलान्यास - हिजाब मामले में मंत्री इरफान अंसारी ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश की महिलाओं से मांगे माफी जामताड़ा, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत जामताड़ा रेलवे ओवरब्रिज के समीप ड्रेन और सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने किया। मौके पर मंत्री ने कहा कि जामताड़ा सहित झारखंड राज्य के विकास के दिशा में लगातार नए कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब पहली बार विधायक बने थे उस समय रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे फाटक बंद रहने के कारण एंबुलेंस जाम में फंस गई थी और एक हादसा हो गया था।
कहा कि आरओबी निर्माण की दिशा में उन्होंने सार्थक पहल की थी। कहा कि सर्विस रोड नहीं होने की वजह से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी होती थी। शहर के लोगों की परेशानी को देखते हुए सर्विस रोड देने का काम किया गया है। साथ ही ड्रेनेज की भी व्यवस्था की गई है। ताकि जल जमाव नहीं हो सके। यह शहर के लोगों को भी ध्यान में रखना चाहिए कि विकास कौन कर रहा है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बिहार में नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान एक अल्पसंख्यक महिला के हिजाब से छेड़छाड़ के मामले को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ा है और इसको लेकर उन्होंने नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया। कहा कि किसी अल्पसंख्यक महिला के हिजाब से छेड़छाड़ करना न सिर्फ असंवैधानिक है। बल्कि यह एक जघन्य अपराध है। इस तरह की घटनाएं महिलाओं की गरिमा और धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। फोटो जामताड़ा 04: सर्विस रोड व ड्रेन का शिलान्यास करते स्वास्थ्य मंत्री व अन्य।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




