Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsHDFC Bank Guard Robbery Attempt Foiled One Arrested in Mihijam
एचडीएफसी बैंक के गार्ड से लूट का प्रयास, एक धराया

एचडीएफसी बैंक के गार्ड से लूट का प्रयास, एक धराया

संक्षेप:

मिहिजाम, प्रतिनिधि। ने लगे। किसी तरह जान बचाकर राजकुमार कृष्णा नगर स्थित एक नंबर रोड स्थित अपने परिचित जय सिंह के घर की ओर भागे और दरवाजा खटखटाया। जय

Nov 10, 2025 05:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share Share
Follow Us on

एचडीएफसी बैंक के गार्ड से लूट का प्रयास, एक धराया मिहिजाम, प्रतिनिधि। चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के अप लूप लाइन किनारे कृष्णा नगर इलाके में शनिवार की देर रात शराब के नशे में धुत आधा दर्जन असामाजिक तत्वों ने उत्पात मचाया। जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 11 बजे दुमका-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतरने के बाद बदमाशों ने एचडीएफसी बैंक जामताड़ा के सिक्योरिटी गार्ड राजकुमार से छिनाझपटी की कोशिश करने लगे। किसी तरह जान बचाकर राजकुमार कृष्णा नगर स्थित एक नंबर रोड स्थित अपने परिचित जय सिंह के घर की ओर भागे और दरवाजा खटखटाया। जय सिंह जब बाहर निकले और बीच-बचाव करने लगे तो उचक्कों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस हमले में जय सिंह और काजल देवी नामक महिला घायल हो गईं। घटना के बाद इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामा मच गया। इस बीच स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक आरोपी को पकड़ लिया गया। जिसकी पहचान गोलू कुमार यादव के रूप में हुई है।जो आमबगान स्थित पुराना ऑफिस के पास का रहने वाला है। आरोपी गोलू ने पूछताछ में अपने कई साथियों के नाम बताए हैं, जो मौके से फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।