दोल पुर्णिमा पर बुरारडिह में हरिनाम संकीर्तन का हुआ आयोजन

Mar 05, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share

कुंडहित, प्रतिनिधि। दोल पूर्णिमा के शुभ अवसर पर कुंडहित प्रखंड के पालाजोडी पंचायत अंतर्गत बुरारडिह गांव में 24 पहर हरिनाम संकीर्तन कुंजविलास गान के सा

दोल पुर्णिमा पर बुरारडिह में हरिनाम संकीर्तन का हुआ आयोजन

दोल पुर्णिमा पर बुरारडिह में हरिनाम संकीर्तन का हुआ आयोजन कुंडहित, प्रतिनिधि।दोल पूर्णिमा के शुभ अवसर पर कुंडहित प्रखंड के पालाजोडी पंचायत अंतर्गत बुरारडिह गांव में 24 पहर हरिनाम संकीर्तन कुंजविलास गान के साथ संपन्न हो गया। जानकारी के अनुसार दोल पूर्णिमा के शुभ अवसर पर ग्रामीणों द्वारा प्रतिवर्ष 24 पहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाता है। अनुष्ठान के दौरान बीरभूम निवासी कीर्तनिया प्रशांत बंदोपाध्याय ने संकीर्तन प्रस्तुत किया। उन्होंने संकीर्तन के माध्यम से लोगों को समझाया कि पृथ्वी पर मानव जीवन अत्यंत अल्पायु होता है। इसलिए कलयुग में हरिनाम संकीर्तन से मानव जीवन का उद्धार होता है। इसलिए सभी को संकीर्तन करवाना चाहिए और सुनना चाहिए ताकि हमा प्रभु के श्री चरणों में स्थान पा सके।

हरि नाम संकीर्तन सुनने से मनुष्यों के मन की शुद्धी होती है और मानव सही रास्ते पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाते हैं। हरिनाम संकीर्तन समाप्ति के बाद सभी भक्तजनों को महाप्रसाद का सेवन कराया गया। संकीर्तन अनुष्ठान के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्या रीना मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल के अलावे आयोजक बुरारडिह गांव के सोलह आना कमेटी के सदस्य गण तथा दूर दराज से आए हुए भक्तजन उपस्थित थे।फोटो कुंडहित 01: समापन के मौके पर कीर्तनीया के साथ मौजूद जिला परिषद सदस्य गण।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।