हर घर तिरंगा फहराने के लिए चिरेका आरपीएफ ने किया प्रेरित
मिहिजाम में, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत, चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स के रेलवे सुरक्षा बल ने एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया। रैली का उद्देश्य देशभक्ति को बढ़ावा देना और...
मिहिजाम,प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के तहत, चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स के रेलवे सुरक्षा बल इकाई ने बुधवार को एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना था। यह रैली एडब्ल्यू./सीओवाई चिरेका से शुरू हुई। जिसमें आरपीएफ के जवान और अधिकारी पूरे जोश के साथ शामिल हुए। रैली अलादही मार्केट, बस रूट, चिल्ड्रेन पार्क, फतेहपुर, सिमजोरी, डीवी ब्वॉयज, अशोका एवेन्यू, पेट्रोल पंप से होते हुए जीएम कार्यालय के गेट से गुज़रा। रैली चिल्ड्रेन पार्क से होते हुए वापस एडब्ल्यू./सीओवाई पर समाप्त हुई।रैली

में कई सब-इंस्पेक्टर, एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तिरंगे झंडों से सजी इन बाइकों ने पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना दिया और स्थानीय नागरिकों में उत्साह पैदा किया। रैली का नेतृत्व चिरेका आरपीएफ के महानिरीक्षक सह पीसीएससी/सत्य प्रकाश ने किया। उनके साथ सोमनाथ चक्रवर्ती और सीआईबी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह मौजूद थे। इस दौरान रैली में कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों ने भी हिस्सा लिया, जिनमें आईपीएफ/पी कुमार, केएस राव, पी विश्वास, प्रीति भारती, वीके तिवारी, मदन पासवान, एम प्रसाद और एचसी/एस घोषाल शामिल थे। इसके अलावे आईपीएफ/अंजन चटर्जी, एचएस परिहार और पी गांगुली ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


