
धार्मिक स्थल के रूप में अधिसूचित गढ़शिमला काली मंदिर में हुई काली पूजा
कुंडहित, प्रतिनिधि।सोमवार को धार्मिक स्थल के रूप में झारखंड सरकार द्वारा अधिसूचित कुंडहित प्रखंड के बहुचर्चित गढ़शिमला काली मंदिर में वार्षिक काली पूज
धार्मिक स्थल के रूप में अधिसूचित गढ़शिमला काली मंदिर में हुई काली पूजा कुंडहित, प्रतिनिधि। सोमवार को धार्मिक स्थल के रूप में झारखंड सरकार द्वारा अधिसूचित कुंडहित प्रखंड के बहुचर्चित गढ़शिमला काली मंदिर में वार्षिक काली पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया। पूजा के मद्देनजर गढ़शिमला काली मंदिर में कुंडहित एवं आसपास के अलावे बंगाल के दुर दराज के क्षेत्रो से पहुंच पारंपरिक ढंग से होने वाली वार्षिक पूजा में सहभागी बने बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति भावना से ओतप्रोत दिखें । गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष गढ़शिमला काली मंदिर में वार्षिक पूजा धूमधाम से आयोजित की जाती है। वार्षिक पूजा में कुंडहित, नाला ,मसलिया, दुमका जामताड़ा के अलावे बंगाल के भी विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

मान्यता है कि गढ़शिमला काली मंदिर में विधि विधान से पूजा कर सच्चे मन से मन्नत मांगने पर सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस वजह से प्रत्येक वर्ष होने वाले वार्षिक काली पूजा के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। सोमवार को गढ़शिमला काली मंदिर में पूरे विधि विधान एवं भक्ति भावना के साथ मां काली की पारंपरिक पूजा अर्चना की गई। पूजा को लेकर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से मेले जैसी चहल-पहल बन गई। बहरहाल सोमवार की रात को भव्य पूजा अर्चना के साथ गढशिमला में काली पूजा का वार्षिक महोत्सव उत्साह और उमंग के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। फोटो कुंडहित 03 : काली पूजा पर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


