Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsGod Birsa Munda Cup 2025 Jharkhand State Slingshot Championship Concludes in Jamtara
भगवान बिरसा मुंडा कप 2025 : 05वीं झारखंड स्टेट स्लिंगशॉट चैम्पियनशिप जामताड़ा में संपन्न

भगवान बिरसा मुंडा कप 2025 : 05वीं झारखंड स्टेट स्लिंगशॉट चैम्पियनशिप जामताड़ा में संपन्न

संक्षेप: जामताड़ा,प्रतिनिधि। इंडोर स्टेडियम,जामताड़ा में भगवान बिरसा मुंडा कप 2025 के तहत 05 वीं झारखंड स्टेट स्लिंगशॉट चैम्पियनशिप का सफल आयोजन किया गया। इस

Sat, 15 Nov 2025 11:49 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share Share
Follow Us on

भगवान बिरसा मुंडा कप 2025 : 05वीं झारखंड स्टेट स्लिंगशॉट चैम्पियनशिप जामताड़ा में संपन्न जामताड़ा,प्रतिनिधि। इंडोर स्टेडियम,जामताड़ा में भगवान बिरसा मुंडा कप 2025 के तहत 05 वीं झारखंड स्टेट स्लिंगशॉट चैम्पियनशिप का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल थे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में विनोद दारूका, शिवकुमार दारूका, संदीप कुमार बमबम, डॉ चंचल भंडारी, संतोष कुमार, संजीव सिंह और सूरज पासवान शामिल रहे। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। मौके पर मुख्य अतिथि वीरेंद्र मंडल ने कहा कि गुलेल खेल झारखंड की परंपरागत धरोहर है और खिलाड़ी आज राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस मौके पर झारखंड स्लिंगशॉट संघ के महासचिव डॉ. भास्कर चंद ने घोषणा की कि चयनित खिलाड़ी वर्ष 2026 में गोवा में होने वाली राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे। बताया कि अंडर-10 : ओजस कुमार (प्रथम), अरनव मित्र (द्वितीय), राजीव सोरेन (तृतीय),अंडर-12 में अनुज (प्रथम), प्रणीत गुप्ता (द्वितीय), अक्षय कुमार (तृतीय),अंडर-14 में अरविंद मुर्मू (प्रथम), कुमार अंशुमन (द्वितीय), अविनाश (तृतीय) एवं अंडर-17 में अभिषेक कुमार (प्रथम), मोहित कुमार मेहता (द्वितीय), अभिषेक सोरेन (तृतीय)स्थान प्राप्त किया है। वहीं चैंपियंस ऑफ चैंपियन में देवघर जिला के खिलाड़ी प्रथम,दुमका जिला द्वितीय एवं जामताड़ा जिला तृतीय स्थान पर रहे। इस कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। फोटो जामताड़ा 03: शनिवार को इंडोर स्टेडियम जामताड़ा में स्लिंगशॉट चैम्पियनशिप का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि व अन्य।