खैरा गांव में 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन शुरू
खैरा गांव में सोमवार से चार दिवसीय 24 प्रहर हरि नाम संकीर्तन का आयोजन शुरू हो गया है। यह आयोजन गुरुवार को संपन्न होगा। हरि मंदिर को भव्य सजावट से सजाया गया है और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या संकीर्तन सुनने आ रही है। प्रसिद्ध कीर्तन गायिका सुमोना हालदार विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

बिंदापाथर। खैरा गांव में सोमवार से चार दिवसीय 24 प्रहर हरि नाम संकीर्तन का आयोजन शुरू हो गया है। यह धार्मिक अनुष्ठान गुरुवार को कुंज विलास के साथ संपन्न होगा। हरि मंदिर को भव्य और आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों की सजावट से मंदिर परिसर की शोभा देखते ही बन रही है। गांव में बाहर से आने वाले सगे-संबंधियों का लगातार आगमन हो रहा है। जिससे पूरा क्षेत्र उत्सवमय हो गया है। खैरा के साथ-साथ आसपास के गांव सालूका, अगैया, पगला, बड़दही, श्रीपुर, जामदही और सालोयबेडा में भी भक्ति का माहौल बना हुआ है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु संकीर्तन सुनने पहुंच रहे हैं और धार्मिक वातावरण का आनंद ले रहे हैं।
इस आयोजन को लेकर पूरे गांव में गहरी आस्था और उत्साह का माहौल बना हुआ है। वहीं हरिनाम संकीर्तन में पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध कीर्तन गायिका सुमोना हालदार विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मौके पर गौर चंद्र यादव, भरत चंद्र गोरांई, सुभाष यादव, राजकुमार यादव सहित कई ग्रामीण हरिनाम संकीर्तन के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


